Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बैंक केवाईसी के नाम पर महिला से 3.81 लाख हड़पे
  • देहरादून

बैंक केवाईसी के नाम पर महिला से 3.81 लाख हड़पे

AltnewsUttarakhand 14/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर देहरादून की महिला से केवाईसी के नाम पर 3.81 लाख रुपये हड़प लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ढालनवाला पुलिस के अनुसार, संगीत निवासी लक्ष्मी रोड ने तहरीर दी कि 28 नवंबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को यूनियन बैंक का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके बैंक खाते की केवाईसी नहीं हो रखी है। केवाईसी नहीं करने पर उनका खाता बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में महिला केवाईसी करने के लिए तैयार हो गई। इसपर आरोपी ने केवाईसी के लिए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक पर डीटेल डालने के बाद आरोपी ने कहा कि केवाईसी हो जाएगी। आरोप है कि इसके बाद उनके खाते से रकम निकाल ली गई। महिला ने बैंक जाकर इस बाबत जानकारी ली, तो पता चला उनके साथ साइबर ठगी हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डिग्रियां पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
Next: पर्याप्त पर्चियां नहीं मिलने से गन्ना किसान मायूस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.