Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर करने पर मुकदमा
  • देहरादून

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर करने पर मुकदमा

AltnewsUttarakhand 08/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर से जारी पत्र को लेकर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शर्मा ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह पत्र प्रसारित किया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओम विहार माता मंदिर अजबपुरकलां निवासी अनिल कुमार शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि हाल में ही उनके व्हाट्सऐप ग्रुप में एक भ्रामक और कूटरचित दस्तावेज प्रसारित हुआ, जिसमें उनके हस्ताक्षर किए गए थे। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि यह उनको बदनाम और छवि धूमिल करने की साजिश है। इसमें यह दर्शाया गया कि उनके द्वारा एमडीडीए में नक्शा पास करवाने के लिए आवेदन किया गया, जो निरस्त हो गया। जबकि उनके अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान अधिवक्ता चैंबर निर्माण के लिए कोई नक्शा स्वीकृत करवाने के लिए कभी आवेदन नहीं किया गया, यह दस्तावेज कूटरचित है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने किया प्रयागराज कुम्भ भगदड़ में मृत लोगों हेतु शांति पाठ
Next: डालनवाला में दिन दहाड़े घर में घुसकर लूट की सूचना निकली फर्जी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.