Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बारिश के चलते केदारनाथ में घटी दर्शनार्थियों की संख्या
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

बारिश के चलते केदारनाथ में घटी दर्शनार्थियों की संख्या

AltnewsUttarakhand 23/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचते हैं। यही कारण है कि करीब 50 दिनों में केदारनाथ धाम में 1218950 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। हालांकि अब, मौसम के चलते यात्री संख्या में कुछ गिरावट आई है। पूर्व में प्रतिदिन 25 हजार तीर्थयात्री दर्शन कर रहे थे जबकि वर्तमान में यह संख्या घटकीर 17 हजार के करीब पहुंच गई है। बीते कई सालों से केदारनाथ की यात्रा बरसात में भी थमती नजर नहीं आती है। जिससे पुलिस और प्रशासन को यात्रियों की सुरक्षा का विशेष खयाल रखना होता है। पहाड़ी मार्ग होने के कारण यहां पत्थर गिरने की संभावना बनी रहती है। लगातार हो रही बारिश और मार्ग अवरुद्ध होने के चलते बीते तीन दिनों में केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में थोड़ी गिरावट आई है। 18 जून को 24872 यात्रियों ने दर्शन किए। जबकि 19 जून को यह संख्या 22415 थी। 20 जून को 19315 और 21 जून को 16232 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इसी तरह 22 जून को केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संध्या 17717 थी। हालांकि पूरे छह माह की यात्रा को देखें तो शुरुआती 50 दिनों में केदारनाथ में रिकार्ड 1218950 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। बरसात में भी लगातार यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। भक्तों की आस्था में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आ रही है। जिससे बारिश में भी यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग
Next: बौर जलाशय में डूबे हल्द्वानी में तैनात जवान का शव मिला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.