Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बारिश से डूंगाखेत में धंसी सड़क, घरों में घुसा मलबा
  • देहरादून

बारिश से डूंगाखेत में धंसी सड़क, घरों में घुसा मलबा

AltnewsUttarakhand 24/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। पछुवादून, जौनसार बावर में हो रही भारी बारिश से जगह-जगह सड़कें, संपर्क मार्ग भूस्खलन की चपेट में आ रहे हैं। कई जगहों पर घरों में पानी और मलबा घुस रहा है। इससे लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार रात हुई भीषण बारिश से लांघा के डूंगाखेत में मंदिर के पीछे सड़क धंसने से आवाजाही ठप हो गई। लोगों के घरों में बारिश का पानी और मलबा घुसने से घरों में रखा सामान बर्बाद हो गया। स्थानीय निवासी सुरेश नौटियाल, मुकेश कुमार, प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि जंगल से आने वाले नाले के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं होने से हर बरसात में मंदिर के पीछे वाली सड़क भू स्खलन की चपेट में आ जाती है। इस बार पूरी सड़क धंस गई है। इससे इस सड़क पर दुपहिया वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। इसके साथ ही कई खेतों में भी मलबा जमा होने से फसलें बर्बाद हो गई।

हसनपुर-कल्याणपुर में बरसाती नाले उफान पर
शिमला बाईपास के हसनपुर-कल्याणपुर में इन दिनों पांच बरसाती नाले उफान पर आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के ऊपरी क्षेत्र से आने वाले सभी नालों का बहाव खेतों और बस्तियों की ओर है। बीते साल नालों के उफान पर आने से करीब सौ बीघा जमीन में धान की फसल नष्ट हो गई थी। ग्राम प्रधान शराफत अली ने बताया कि इस साल अगस्त माह की शुरुआत में नाले के उफान पर आने से कई घरों में मलबा घुस गया। इस बार पांचों नालों के उफान पर आने से ग्रामीणों को नुकसान का डर सता रहा है। उधर, एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि बरसात से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश संबंधित लेखपालों को दिए गए हैं। प्रभावितों को त्वरित सहायता भी दी जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला
Next: सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात“ कार्यक्रम का 113 वां संस्करण सुना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.