Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बारिश से ऋषिनगरी की सड़कें जलमग्न
  • देहरादून

बारिश से ऋषिनगरी की सड़कें जलमग्न

AltnewsUttarakhand 07/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  मौसम का मिजाज ऋषिनगरी में बुधवार को बदल गया। दोपहर में तेज बारिश से ज्यादातर सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। वाहन सवारों को भी सड़कों पर जलजमाव होने से परेशानियां से जूझना पड़ा। वहीं बारिश के चलते उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के चलते शहर में हरिद्वार रोड रोड, तिलक रोड, क्षेत्र रोड, संयुक्त यात्रा बस अड्डा मार्ग, तहसील चौक समेत विभिन्न मार्गों पर बारिश का पानी भर गया। इन सड़कों से गुजरने वाले लोगों को बरसाती पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। बारिश में नालियां भी लबालब होने से दूषित पानी सड़कों पर बहा। इससे भी लोगों को भी दुश्वारियां बढ़ रही। करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद रिमझिम बारिश का दौर शाम तक जारी रहा। बारिश से बाजार में भी चहल-पहल घट गई। शाम के वक्त बारिश थमने के बाद बाजार में रौनक लौटी, जिससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। उधर, समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से कमोवेश शहर के जैसी ही स्थिति बनी रही। राज्य मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मौसम में इस तरह का बदलाव बने रहने वाला है। गुरूवार को भी बारिश की संभावना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एमडीटी के नियमित उपचार से ठीक हो जाता है कुष्ठ रोग
Next: योजनाओं में नवाचार पर ध्यान दें अधिकारी : सीएम धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.