Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बसंत पंचमी पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु
  • देहरादून

बसंत पंचमी पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

AltnewsUttarakhand 02/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  पतित पावनी मां गंगा के तटों में बसंत पंचमी पर्व पर स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। मौसम खुशगवार था, इसलिए रविवार तड़के से से ही लोगों ने स्नान शुरू कर दिया। सुबह होने तक भीड़ अचानक बढ़ी और दोपहर तक स्नान का सिलसिला चलता रहा। रविवार को वसंत पंचमी को लेकर तीर्थनगरी के तमाम गंगा घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट के अलावा दत्तात्रेय घाट, साईं घाट, नाव घाट, रामानंद घाट, मुनिकीरेती में पूर्णानंद घाट, दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, स्वर्गाश्रम में सीता घाट, राम घाट, लक्ष्मणझूला घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालु उमड़े। रविवार तड़के से दोपहर तक यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य भी किया। इसके साथ ही पूजा-अर्चना कर अपने और अपने परिजनों की खुशहाली की कामना की। तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि बसंत पंचमी माघ मेले का चौथा स्नान पर्व है। ऐसे में इस दिन गंगा स्नान का महत्व अधिक होता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट
Next: सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर में रूद्री और चंडी पाठ शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.