Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीमार शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति ना देने की मांग
  • देहरादून

बीमार शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति ना देने की मांग

AltnewsUttarakhand 05/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  गंभीर बीमार शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने से नाराज शिक्षकों ने इसे वापस लेने की मांग की है। गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती से मिला। इस दौरान उनसे अनिवार्य तबादलों की जद में आये सभी शिक्षकों को राहत दिए जाने की चर्चा हुई। धर्मेंद्र रावत ने उन्हें बताया कि इस वक्त इन सभी शिक्षकों को स्वास्थय लाभ के लिए आर्थिक सबल की अवश्यता है। लेकिन विभाग इस गंभीर घड़ी में उन्हें नौकरी से हटाने की कार्रवाई कर रहा है। जो गलत और नैसर्गिक न्याय के खिलाफ है। जबकि वे लगातार स्कूल जा रहे हैं और सो प्रतिशत रिजल्ट देते आ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस आदेश को अगर वापस नहीं लिया गया तो संगठन प्रदेश भर में आंदोलन शुरू कर देगा। उन्होंने पारस्परिक स्थानांतरण के आवेदनों के जल्द निस्तारण, चयन प्रोन्नत वेतनमान की स्वीकृति के लिए शीघ्रता से समिति गठन करने, शीघ्रता से प्राइमरी सहायक से प्राइमरी प्रधानाध्यापक में पदोन्नति,प्राइमरी सहायक की जूनियर सहायक में पदोन्नति और नियमावली के अनुसार ही प्राथमिक प्रधानाध्यापक और जूनियर सहायक अध्यापक की संयुक्त सूची मौलिक नियुक्ति से आधार पर जारी करने सहित कई अन्य मांगें भी उठाई। मिड डे मील के एसएमएस ना करने पर रोका गया शिक्षकों का वेतन शीघ्र जारी करने की भी मांग की। साथ ही कालसी, चकराता के शिक्षकों का समायोजन सुगम के विद्यालयों में किए जाने की भी मांग की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा की निकाय चुनाव तैयारियों को परखेंगे बीएल संतोष
Next: रोडवेज कर्मचारियों ने की महंगाई भत्ता देने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.