Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • भगवानपुर में लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
  • हरिद्वार

भगवानपुर में लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

AltnewsUttarakhand 07/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।   विलेज डवलपमेंट सोसायटी की ओर से शनिवार को सिकरौदा ग्राम में चौपाल का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने जीवन में मानकों के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि हमें हमेशा भारतीय मानकों के अनुसार ही सामान खरीदना चाहिए। उन्होंने लोगों को भारतीय मानकों के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि हमारे जीवन में मानकों का विशेष महत्व है l हमें अपने जीवन में सभी चीज भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित मानक वाली ही खरीदनी चाहिए। उन्होंने सरकार की पीएम विश्वकर्मा, वृद्धावस्था योजना, जननी सुरक्षा, लखपति दीदी, आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की भी विस्तार से जानकारी दी l भारतीय मानकों की चीजें अपने लिए और अपने परिवार के लिए खरीदने का आह्वान किया। भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी ने कहा कि हमारे जीवन में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित मानकों का विशेष महत्व है जो उस पदार्थ की शुद्धता निर्धारित करती है l बच्चों के खिलौने, ईंट, बजरी, सीमेंट, जूते डिस्पोजल, पैकिंग सामान, पन्नी, खाद्य वस्तुएं, दवाइयां, साबुन, पेस्ट, फसलों के खाद एवं पेस्टीसाइड आदि सभी छोटी से छोटी चीजों का मानक निर्धारित है l भारतीय मानक ब्यूरो के एसपीबीओ सरिता त्रिपाठी ने कहा कि हमारे लंबे, स्वस्थ, सुखी, समृद्ध जीवन के लिए भारतीय मानकों का प्रयोग करना जरूरी है l इस मौके पर सस्था के निर्देशक राज बहादुर सैनी, आरती राणा, काजल सिंह, विपिन कुमार, शुभम कुमार, नीलम, शीलवंत, भावना देवी आदि मौजूद रहे।।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फैक्ट्री जा रहे युवक से रास्ते में मारपीट
Next: रैन बसेरों में तत्काल पर्याप्त सुविधाएं जुटाएं: धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.