Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भगवानपुर विधायक ने जताई बूथ कैप्चरिंग की आशंका
  • देहरादून

भगवानपुर विधायक ने जताई बूथ कैप्चरिंग की आशंका

AltnewsUttarakhand 18/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। हरिद्वार के भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने निकाय चुनाव में राज्य में कुछ स्थानों पर चुनावी गड़बड़ियों के साथ बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताई है। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा है। विधायक ममता राकेश के नेतृत्व में आयुक्त से मिले प्रतिनिधिमंडल ने अपनी तमाम आशंकाओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने मतदान के दिन हरिद्वार जनपद सहित राज्य के कुछ स्थानों में संभावित रूप से होने वाली चुनावी गड़बड़ियों के संबंध में अतिरिक्त सावधानी और सुरक्षा बरतने के लिए आयोग से मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि सत्ताधारी पक्ष से जुड़े कुछ लोग मतदान के दिन गड़बड़ी कर सकते हैं। जिससे सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों को लाभ मिल सके। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग से सभी मतदान केंद्रों में मतदान व उसके बाद मत पेटियों और मतगणना की वीडियोग्राफी कराए जाने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, सेवा दल के प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह गड़िया, विकास, मेहरबान, तौफीक, अमजद आदि शामिल रहे।

लोगों की आईडी जमा करने की शिकायत
विधायक ममता राकेश ने भगवानपुर के शाहपुर में राशन डीलर की ओर से आम लोगों के आधार और दूसरी आईडी जमा कराने की भी शिकायत की है। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसा करके कुछ लोग मनमाने ढंग से वोटिंग कराना चाहते हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कराए जाने के साथ ही उचित कार्रवाई की मांग की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार से मिली अंग्रेजी शराब, देसी शराब छोड़ भागा तस्कर
Next: उत्तराखंड के छात्रों के पीएम मोदी से 2.94 लाख सवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.