Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा ने सदस्यता अभियान के लिए नियुक्त किए विस्तारक
  • देहरादून

भाजपा ने सदस्यता अभियान के लिए नियुक्त किए विस्तारक

AltnewsUttarakhand 05/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अल्पकालीन विस्तारकों की नियुक्ति की है। इसके तहत पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि अल्पकालिक विस्तारक एक सप्ताह के विशेष महाजनसंपर्क अभियान में बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 11 से 17 सितंबर तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान को लेकर अल्पकालीन विस्तारकों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी अल्पकालिक विस्तारक विधानसभा सदस्यता सहयोगी के रूप में अभियान को गति देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विस्तारक सात दिन कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बूथ स्तर पर घर-घर जन संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि मंडल और शक्तिकेंद्र स्तर पर भी अल्पकालिक विस्तारकों की नियुक्ति की जाएगी।

इन्हें बनाया गया है अल्पकालिक विस्तारक
पूर्व विधायक विजय सिंह पवार, राजेश शुक्ला, डॉ प्रेम सिंह राणा, डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, टिहरी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, पार्टी नेता नत्थी सिंह नेगी, ओमवीर सिंह राघव, विनोद उनियाल, सुशील चौहान, संजय सहगल, राजपाल, कुंवर रानी देवयानी, मातवर सिंह नेगी, मातवर सिंह रावत, गजेंद्र मोहन धस्माना, दीपिका बोहरा, सुबोध लाल शाह, बसंती देवी, गुरविंदर सिंह चंडोक, सुरेश कोली, ध्यान सिंह नेगी, संदीप संदीप गुप्ता, रमेश चौहान, श्याम डोभाल, सते सिंह राणा, सचिन गुप्ता, हरीश डोरा, मानिक निधि शर्मा, कमली भट्ट, संजय शास्त्री, मेहरबान सिंह रावत,भारत भूषण भट्ट, शकुंतला जगवाण, अरविंद बिष्ट, राम दत्त जोशी,दिनेश चंद्र खुल्बे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें कृषि मंत्री: धीरेंद्र प्रताप
Next: किन्नर के लिए एसओपी तैयार करें सरकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.