Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लव जिहाद से दूर रहो नहीं तो दुकानें जला देंगे
  • देहरादून

लव जिहाद से दूर रहो नहीं तो दुकानें जला देंगे

AltnewsUttarakhand 06/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

भाजपा नेता के विवादित बयान का वीडियो वायरल, पुलिस का ऐक्शन

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के नेता लखपत सिंह भंडारी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने ऐक्शन लिया है। उनके कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर सामाजिक सौहार्द को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा की पौड़ी गढ़वाल इकाई के उपाध्यक्ष भंडारी ने दो अक्टूबर को श्रीनगर में आयोजित ‘चेतना और चेतावनी रैली’ एक समुदाय के लोगों को कथित रूप से ‘लव जिहाद’ से दूर रहने की चेतावनी दी थी और ऐसा नहीं करने पर उनकी दुकानों को जला देने की धमकी दी थी। भाजपा नेता का धमकी वाले भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बहरहाल, इस वीडियो को अब हटा दिया गया है। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए समाज में सौहार्द और देश की एकता को खतरे में डालने के आरोप में भंडारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
श्रीनगर पुलिस थाना निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि भंडारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बीच भाजपा की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उनकी पार्टी इस प्रकार के बयानों का समर्थन नहीं करती लेकिन राज्य में ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के नाम पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
इससे पहले उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद की डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के बयान को लेकर भी बवाल हो चुका है। बीते दिनों पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद यति को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। लोगों ने डासना देवी मंदिर के आसपास इकट्ठा होकर इस बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। यति के बयान से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, प्रशासन की सक्रियता की वजह से किसी तरह की अशांति जैसी घटना नहीं हुई। अभी इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धामी सरकार में साइबर ही नहीं, सारे सिस्टम फेल: करन माहरा
Next: पंतनगर विवि के कुलपति से मिला केडीएफ का प्रतिनिधिमंडल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.