Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से भेंट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से भेंट

AltnewsUttarakhand 07/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को राजकीय स्कार्फ तथा फ्लैग स्टीकर पहनाया। इस दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अपनी भावी योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी।  राज्यपाल ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्काउट्स एवं गाइड्स में शामिल हो, जिससे उनमें अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा, इस हेतु विशेष प्रयास किए जाएं। राज्यपाल ने आपदा और अन्य चुनौतियों के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स के योगदान के लिए उनकी सराहना की। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल देहरादून की प्रादेशिक मुख्य आयुक्त  सीमा जौनसारी, प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन काला, प्रशासनिक अधिकारी बी.एस. रावत, जिला सचिव देहरादून अजय शेखर बहुगुणा, सुश्री विमला पंत एवं राहुल रतूड़ी उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुधीर गिरी हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए गृहमंत्री से मुलाकात करूंगा: रविंद्र पुरी
Next: लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी उत्तराखंड के पर्यटन, लोक संस्कृति की झलक : महाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.