Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक विकसित भारत के लिए अहम : भट्ट
  • देहरादून

एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक विकसित भारत के लिए अहम : भट्ट

AltnewsUttarakhand 14/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक को विकसित भारत निर्माण के लिए बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि सदन और बाहर इस मुद्दे पर स्वस्थ चर्चा कर निर्णय लेने का समय आ गया है। महेंद्र भट्ट ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि यह विधेयक देश के भले के लिए है और इसे वो लोग भी जानते हैं जिन्होंने 1967 तक इस प्रक्रिया के तहत सरकार बनाई। लेकिन आज राजनैतिक कारणों से विरोध कर रहे हैं। भट्ट ने कहा कि यह विचार नया नहीं है बल्कि देशहित में स्वस्थ लोकतान्त्रिक परंपरा को फिर से स्थापित करने का ऐतिहासिक प्रयास है।
उन्होंने कहा कि सभी को इस विधेयक को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव आज देश के विकास और देशवासियों के कल्याण के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनभावना और देश की जरूरत को आत्मसार करते हुए इस मुद्दे को हाथ में लिया है।
भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने विधेयक के सभी पहलुओं पर विचार विमर्श के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। जिसने सभी पक्षों से विस्तृत परामर्श के बाद रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में इस व्यवस्था को लागू किया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: परिसंपत्तियों के बंटवारे पर महाराज के बयान पर हरीश रावत का प्रहार
Next: अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस भवन में सामूहिक भोज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.