Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भ्रष्टाचार और मणिपुर मामले में कांग्रेस का 18 को राजभवन कूच
  • देहरादून

भ्रष्टाचार और मणिपुर मामले में कांग्रेस का 18 को राजभवन कूच

AltnewsUttarakhand 14/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  गौतम अदाणी व उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से लगाए गए आरोपों और मणिपुर में निरंतर हिंसा के विरोध में कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी क्रम में देहरादून में 18 दिसंबर को पार्टी ने राजभवन कूच का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि इसी दिन पहले कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष करन माहरा एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे के आसपास राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि गौतम अदाणी और उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से लगाए गए आरोपों ने भाजपा-अडानी गठजोड़ के भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और छल की कथित जालसाजी का पर्दाफाश किया है। इससे कांग्रेस पार्टी के आरोपों पर मुहर लगी है। इसके अलावा मणिपुर राज्य निरंतर हिंसा, गोलीबारी, कर्फ्यू और व्यापक अराजकता के एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। मणिपुर हिंसा में अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। संकट की गंभीरता के बावजूद भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार इस स्थिति को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। कांग्रेस इसी मुद्दे पर राजभवन कूच कर भाजपा सरकार को चेताने का काम करेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
Next: शीशम और सिरस की लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.