Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिंदाल नदी में कूड़ा फेंकने पर 50 हजार का जुर्माना
  • देहरादून

बिंदाल नदी में कूड़ा फेंकने पर 50 हजार का जुर्माना

AltnewsUttarakhand 04/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। नगर निगम ने कूड़ा-कचरा फेंककर नदी-नालों को गंदा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। निगम की टीम ने बिंदाल नदी में कूड़ा डालने पर एक व्यक्ति पर पाचस हजार रुपये का चालान किया है। इसके साथ ही नदी-नालों में कूड़ा डालने वाले 76 लोगों के चालान किए हैं। उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि बुधवार को नदी-नालों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। बिंदाल नदी में एक व्यक्ति कूड़ा-कचरा डालने हुए पकड़ा गया। मुख्य सफाई निरीक्षक ने उक्त व्यक्ति का चालान कर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम ने नदी-नालों में कूड़ा-कचरा डालने वाले 76 लोगों के चालान भी किए हैं। बताया कि नदी, नालों और खाली भूखंडों पर कूड़ा-कचरा डालने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शहरी विकास सचिव, डीएम और नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बताया कि नदी-नालों और शहर की स्वच्छता में सभी को सहयोग देने की जरूरत है। टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक मनीष दरियाल, भूपेंद्र पंवार आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पति पर ससुराल में पत्नी से मारपीट करने का आरोप
Next: सीएस राधा रतूड़ी ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को आधी-अधूरी एवं गुणवत्ताहीन निर्माणधीन आईटीआई भवनों के मामले में तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.