Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बुजुर्ग से टप्पेबाजी करने वाले दो लोग गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बुजुर्ग से टप्पेबाजी करने वाले दो लोग गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 30/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। लक्सर के बैंक से पैसे निकाल कर बाहर आए खानपुर निवासी बुजुर्ग के साथ हुई 24000 की टप्पेबाजी की घटना का बुधवार को खुलासा हो गया। लक्सर पुलिस ने मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी दोनों टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इसी 23 अक्तूबर को खानपुर के कर्णपुर गांव निवासी तीर्थपाल सिंह ने लक्सर की एक बैंक शाखा के अपने एकाउंट से पैसे निकलवाए थे। बैंक से बाहर निकलते ही दो टप्पेबाजों ने चकमा देकर उनके 24000 रुपए उड़ा दिए थे। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज चेक की, तो पता चला कि टप्पेबाज बैंक के भीतर मौजूद थे, और पैसे निकाल रहे तीर्थपाल सिंह की रैकी करने के बाद बाहर वारदात की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनका सुराग लगा रही थी। बुधवार में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजीव रौथाण बताया कि घटना को मौहल्ला सराय खालसा, खिन्नी वाली दरगाह, कोतवाली सिविल लाईन, मुरादाबाद यूपी के मौहम्मद मारूफ पुत्र मौहम्मद फारूख तथा मलिक खान पुत्र मौहम्मद हारून ने अंजाम दिया था। दोनों को गिरफ्तार पर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी नवीन चौहान, सिपाही मोहन खोलिया, विनोद कुमार, अजीत तोमर, ध्वजवीर सिंह, सतपाल राणा शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऋषिकेश से अब नैनीताल को सीधी बस सेवा
Next: दंपत्ति के साथ मारपीट में एक दर्जन से ज्यादा पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.