Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बुरांश सिर्फ एक लाउंज नहीं उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति है :  महाराज
  • देहरादून

बुरांश सिर्फ एक लाउंज नहीं उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति है :  महाराज

AltnewsUttarakhand 14/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 – होटल हयात सेंट्रिक परिसर में पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड का अनावरण

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हयात सेंट्रिक में उत्तराखंड की पाक विरासत को समर्पित पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड से बने खाद्य एवं पेय पदार्थों का अनावरण किया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने होटल हयात सेंट्रिक परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड का अनावरण किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हयात सेंट्रिक ने उत्तराखंड की पाक विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी पहल की है।
पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपनी तरह का यह पहला लाउंज, बुरांश उत्तराखंड की समृद्ध पाक विरासत को और अधिक समृद्ध करेगा। हयात सेंट्रिक देहरादून ने स्वास्थ्य और पौष्टिक खाद्य पदार्थ को बढ़ावा देने की यह एक अभिनव पहल की है। बुरांश के मेनू में बुरांश पेस्ट्री, जौनसार पेस्ट्री, सिकडे कुकीज और बुरांश कहवा जैसे व्यंजनों को शामिल करना बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है।
उन्होंने उत्तराखंड की उपज और उनके स्वास्थ्य लाभों को उजागर करने और स्थानीय भोजन के अनुभवों के लिए एक मंच बनाने के हयात के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिमालय के फूल बुरांश के नाम पर और स्थानीय रूप से उगाए गई सामग्री को अपने कलात्मक पेस्ट्री और विशेष पेय पदार्थों में शामिल करके बड़ा काम किया है।
श्री महाराज ने कहा कि बुरांश सिर्फ एक लाउंज नहीं है, यह उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति और परंपराओं का उत्सव भी है। इस प्रयास के जरिए, हम मेहमानों को एक विशिष्ट अनुभव प्रदान करने की उम्मीद करते हैं जो उन्हें क्षेत्र की समृद्ध पाक कला और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है।
इस अवसर पर हयात सेंट्रिक देहरादून के महाप्रबंधक अजीत सिंह गांधी, विजय भट्ट सहित होटल के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य में हर महीने तीन लाख लोगों को आयुष सेवा का लाभ
Next: सड़क दुर्घटना में दो की मौत, मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.