Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीबीआई से स्टील फैक्ट्रियों में बिजली चोरी जांच की मांग
  • देहरादून

सीबीआई से स्टील फैक्ट्रियों में बिजली चोरी जांच की मांग

AltnewsUttarakhand 16/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रुड़की और काशीपुर सर्कल के तहत स्थापित स्ट्रील फैक्ट्री में बिजली चोरी की जांच ईडी या सीबीआई से कराने की मांग की है। पार्टी ने तहसीलदार सुरेन्द्र देव के माध्यम से इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा राज्य की स्टील फैक्ट्री में हो रही बिजली चोरी ने अधिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने चार सूत्रीय मांग पत्र में 15 दिन के भीतर इस विषय पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीसीएल अधिकारी रुड़की और काशीपुर सर्कल में स्थापित स्टील फैक्ट्रियों में हर माह पांच करोड यूनिट यानि लगभग चालीस करोड रुपये की बिजली चोरी करवा रहा है। जो सीधा सीधा राजस्व का नुकसान है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर बिजली चोरी बिना अधिकारियों की मिली भगत के संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि रुड़की काशीपुर सर्कल के सब डिवीजनों में लाइन लॉस 65 फीसदी तक है। उत्तराखंड में प्रदेश सरकार की नीतियों में सुधार की जरुरत बताई। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, सहसचिव राजेन्द्र गुसाईं, शांति चौहान, रजनी कुकरेती, दयाराम मनोरी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तिलक रोड पर घर में आग से सामान खाक
Next: मिसेज इंडिया सेमीफाइनिलस्ट बनीं दून की पायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.