Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चाकू की नोंक पर युवक को लूटने वाले तीन गिरफ्तार
  • देहरादून

चाकू की नोंक पर युवक को लूटने वाले तीन गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 21/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। चाकू की नोंक पर युवक का पर्स लूटने के आरोपी रायपुर थाना पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिए। आरोपी युवकों से लूटा गया पर्स और उसमें रखी नगदी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व में चोरी के केस में जेल जा चुका है। सुहैल निवासी आजदनगर कॉलोनी रायपुर बुधवार शाम स्कूटर से घर से निकला। मयूर विहार क्षेत्र में वह स्कूटर रोककर फोन पर बात करने लगा। तभी स्कूटर पर अचानक पीछे से एक युवक आकर बैठा। उसने पीड़ित की पीठ पर चाकू लगाया और जेब में रखे रुपये निकालने को कहा। दो और युवक उसके साथ थे। आरोपियों ने पीड़िता का पर्स लूटा और धक्का देकर गिराकर भाग निकले। पीड़ित ने अपने दोस्त संग पीछा किया। आरोपी वार मेमोरियल हॉस्टल के सामने खाली ग्राउंड की तरफ अपने दुपहिया से भाग निकले। पीछा होते देख दुपहिया भी नदी किनारे छोड़ गए। एसओ रायपुर कुंदन राम के मुताबिक दुपहिया के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी आशु (21), रोहित (27) और सौरभ (24) तीनों निवासी ऋषिनगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों में रोहित पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुका है। तीनों से चोरी हुए पर्स में 4800 रुपये नगदी बरामद हुई है। वारदात को एसएसपी अजय सिंह ने गंभीरता से लेते जल्द खुलासे की हिदायत दी थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हाईवे पर 25 सितंबर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा
Next: मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना का ट्रायल 24 सितंबर को

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.