Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
  • हरिद्वार

चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 15/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत युवती के साथ शादी और नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी एक युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर हुई है। पौड़ी जिले के कमलेश्वर बागवान क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर रोहित राठी से हुई थी। उसने उसे चंडीगढ़ में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। खुद को भी सीपीडब्ल्यूडी में कार्यरत होना बताया। इसके एवज में युवती ने आरोपित के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब नौकरी नहीं लगी तो उसने युवती के सामने शादी की पेशकश कर दी। लेकिन युवती ने शादी करने से मना कर दिया। बाद में उसे चंडीगढ़ साथ ले जाने का ऑफर किया।
इस पर युवती राजी हो गई। आरोप है कि चंडीगढ़ न ले जाकर उसको हरिद्वार घुमाया गया। आरोप है कि बिना उसकी इच्छा से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। मोबाइल फोन और सिम भी अपने पास रख लिया। उसने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया और फिर वह हरिद्वार आ गए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुकान तोड़ने पर रोकने से मारपीट, फायरिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: दो महिलाओं में कहासुनी, पति पत्नी समेत तीन पर केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.