Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार धाम विकास प्राधिकरण बनाने से पहले ली जाए राय
  • देहरादून

चार धाम विकास प्राधिकरण बनाने से पहले ली जाए राय

AltnewsUttarakhand 22/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत की बैठक में चार धाम विकास प्राधिकरण के गठन से पहले तीर्थ पुरोहितों की राय लेने पर जोर दिया गया। महापंचायत की रविवार को देहरादून में हुई बैठक में चार धाम यात्रा में पंजीकरण की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त किए जाने की मांग की गई।
देहरादून बंजारावाला में हुई बैठक में महा पंचायत अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि सरकार प्रस्तावित प्राधिकरण को अंतिम रूप देने से पहले तीर्थ पुरोहितों, पुजारियों एवं पंडा समाज के साथ सुझाव ले। ताकि एक ठोस नीति तैयार हो। महासचिव बृजेश सती ने कहा कि पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की संख्या निर्धारित नहीं की जाती है। केवल चार धामों के लिए यात्रियों की संख्या सीमित की जा रही है। महापंचायत इसका विरोध करती है।
महापंचायत ने हेली कंपनियों की मनमानी पर भी सवाल उठाए। हेली कंपनियों पर कड़ी निगरानी रखने पर जोर दिया गया। तय हुआ कि जल्द इन सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। बैठक में गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा अध्यक्ष अध्यक्ष संजीव सेमवाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल, व्यापार संघ केदारनाथ के अध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी, अनिरुद्ध प्रसाद उनियाल, महा पंचायत मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के पूर्व सह सचिव निखिलेश सेमवाल, ब्रह्म कपाल पंचायत समिति बदरीनाथ के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती, प्रशांत डिमरी ,जगमोहन उनियाल, हर्ष बगवाड़ी आदि उपस्थित रहे।
शीतकालीन पूजा स्थलों पर जुटाई जाएं बुनियादी सुविधाएं
महापंचायत ने शीतकालीन पूजा स्थलों में बुनियादी सुविधाएं जुटाने पर जोर दिया। महासचिव बृजेश सती ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर ही श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाया जा सकेगा। बैठक में शीतकालीन यात्रा के प्रचार के साथ ही परंपराओं के संरक्षण के लिए ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा की गई पहल के लिए उनका आभार जताया गया। केदारनाथ स्थित भूकुंड भैरव मंदिर में चोरी के प्रयास की महा पंचायत ने कड़े शब्दों में निंदा की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पहाड़ी महासभा का मकर संक्रांति महोत्सव 14 जनवरी को
Next: नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के 18 और कांग्रेस के 12 लोगों ने की दावेदारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.