Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशे का सौदागर कैफे संचालक गिरफ्तार
  • देहरादून

नशे का सौदागर कैफे संचालक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 08/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image


ऋषिकेश(आरएनएस)।  लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में कैफे से नशे का अवैध कारोबार करने वाले संचालक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कैफे की तलाशी में पुलिस को भारी मात्रा में चरस बरामद हुई है। पूछताछ में संचालक ने पर्यटकों को चरस बेचने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार को तपस्या कैफे में चरस होने की सूचना मिली। इसके बाद सर्च वारंट लेकर पुलिस ने कैफे की तलाशी को छापेमारी की। चेकिंग के दौरान कैफे संचालक अमर विश्वास निवासी रानी मंदिर, लक्ष्मणझूला मौके पर मौजूद मिला। कैफे की तलाशी में मौके से 272 ग्राम चरस बरामद हुई। थानाध्यक्ष रवि सैनी ने बताया कि आरोपी अमर ने पूछताछ में बताया कि अच्छी कमाई नहीं होने से पर्यटकों को चरस बेचकर आय बढ़ाने के साथ खुद के नशे का शौक भी पूरा कर रहा था। एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धर्म यात्रा महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूका
Next: कनस्तर-थाली बजाकर सोई सरकार को जगाएंगे आंदोलनकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.