Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चरस तस्करी में तीन लोगों को दस-दस साल की सजा
  • देहरादून

चरस तस्करी में तीन लोगों को दस-दस साल की सजा

AltnewsUttarakhand 08/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  स्पेशल जज एनडीपीएस विकासनगर नंदन सिंह की अदालत ने एनडीपीएस ऐक्ट के चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। इनमें से तीन को दस-दस साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही तीनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर उन्हें एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। चार आरोपियों में से एक की मौत हो चुकी है। एडीजीसी नरेश चंद्र बहुगुणा ने बताया कि 23 दिसंबर 2012 को सहसपुर पुलिस ने एक ऑल्टो कार को पकड़ा था। इसमें चार लोग कैलाश चंद्र पुत्र खेमा निवासी रुहाना पांवटा, मेहर सिंह पुत्र लायक राम निवासी सिलाल शिमला, अब्दुल जाहिद पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी माजरा पांवटा साहिब और संजीव पुत्र नत्थन सिंह निवासी देवीनर पांवटा आदि मौजूद रहे। पुलिस ने कैलाश से ढाई किलो, मेयर सिंह से दो किलो 110 ग्राम, अब्दुल से एक किलो 78 ग्राम और संजीव से एक किलो 62 ग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया था। मामले में 13 गवाहों में से छह गवाह पेश किए। बुधवार को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस नंदन सिंह की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। न्यायालय ने चारों को दोषी करार दिया। इनमें से तीन को दस-दस साल के कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये की जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। बताया कि इनमें से दोषी ठहराए गए एक व्यक्ति संजीव कुमार की मौत हो चुकी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी नीलामी में धोखाधड़ी करने पर व्यक्ति के खिलाफ केस
Next: पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में विंटर कैंप का शुभारम्भ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.