Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • चारधाम यात्रा: 500 स्लॉट बढ़ाने से भी नहीं बनी बात, वापस लौटे यात्री
  • हरिद्वार

चारधाम यात्रा: 500 स्लॉट बढ़ाने से भी नहीं बनी बात, वापस लौटे यात्री

AltnewsUttarakhand 04/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान पर बने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मंगलवार को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के स्लॉट की संख्या 1500 से बढ़ाकर दो हजार कर दी गई। पांच सौ स्लॉट बढ़ाने से भी बात नहीं बनी और यात्रियों को बिना रजिस्ट्रेशन के ही वापस जाना पड़ा। स्लॉट बढ़ने पर मंगलवार को चारधाम जाने वाले यात्रियों को दोपहर पौने दो बजे को ऑफलाइन की सुविधा मिली। पांच सौ स्लॉट बढ़ाने के बाद भी काफी संख्या में यात्री बिना रजिस्ट्रेशन के वापस लौटने को मजबूर रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने यात्रियों से उनका हालचाल जाना था। मुख्यमंत्री ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के स्लॉट बढ़ाने की बात भी कही थी। जिसके बाद मंगलवार को 2000 यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। पांच सौ स्लॉट बढ़ाने से केवल इतना फर्क पड़ा कि रजिस्ट्रेशन दोपहर पौने दो बजे तक चले। लेकिन उसके बाद भी यात्रियों के हाथ निराशा ही लगी। मंगलवार को भी काफी संख्या में चारधाम यात्री घंटों लाइन में लगने के बाद भी बिना रजिस्ट्रेशन के ही वापस लौटने पर मजबूर रहे। रजिस्ट्रेशन न होने से निराश यात्रियों का कहना था कि शासन को स्लॉट बढ़ाने चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित
Next: कार का शीशा तोड़कर फोन लेकर भाग रहे चोर को पीटा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.