Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा के पहले ही दिन बड़ा हादसा, यमुनोत्री धाम से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा के पहले ही दिन बड़ा हादसा, यमुनोत्री धाम से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

AltnewsUttarakhand 11/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

बडकोट (आरएनएस)। चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम को अलग अलग स्थानों पर हार्ट अटैक से श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल (71) और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी (69 ) की मौत हुई है। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, चारधाम यात्रा के पहले दिन करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से देशवासियों की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की।
शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट सुबह सात बजे खुले। हजारों श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने। इस दौरान धाम में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। बाबा केदार के जयकारों और सेना की ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह चार बजे से मंदिर परिसर तथा दर्शन पंक्ति में यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 03 दिवसीय किताब कौतिक का हुआ शुभारम्भ
Next: गैरसैंण जैसे क्षेत्रों में स्थापित हो स्थाई राजधानी, उच्च न्यायालय

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.