Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • छत्तीसगढ़ के यात्री ने की खुदकुशी
  • हरिद्वार

छत्तीसगढ़ के यात्री ने की खुदकुशी

AltnewsUttarakhand 08/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image


हरिद्वार(आरएनएस)।  श्रवणनाथ नगर क्षेत्र के एक होटल में छत्तीसगढ़ के यात्री ने जहरीले पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने जानकारी देकर बताया कि रविवार दोपहर शिवमूर्ति चौक के निकट चित्रा रेजीडेंसी में ठहरे एक यात्री के सुबह से कमरे से बाहर नहीं निकलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कई दफा दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। बताया कि वीडियो ग्राफी करते हुए कमरा खुलवाया गया तो यात्री का शव बेड पर पड़ा हुआ था। यात्री के मुंह से झाग निकल रहा था। प्रथम दृष्टया सामने आया कि यात्री ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान शेर सिंह नेम पुत्र केसरी नेम, निवासी मकान नंबर 143 कपिल पर, पोस्ट ऑफिस परसोदा, ग्राम पंचायत परसोदा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। बताया कि यात्री शनिवार को यहां आकर ठहरा था। उसके परिजन से संपर्क करने का प्रयास कर रहे है, उसके बाद ही आत्महत्या की वजह सामने आ सकेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 10 साल में हिमाचल से कहीं आगे होगा उत्तराखंड : कोश्यारी
Next: शिवालिकनगर में डेढ़ करोड़ से होगा पार्क का सौंदर्यीकरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.