Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • पौड़ी

छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

AltnewsUttarakhand 01/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)। शनिवार को गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पौड़ी के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार रंगारंग कर्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्रेक्षागृह पौड़ी में एसजीआरआर स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। वाषिकोत्सव में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण पर आधरित कार्यक्रमों के साथ ही गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी और हरियाणी गीतों और हिन्दी गीतों ने कार्यक्रम में समां बांधा। वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि छात्र-छात्रों को सभी गतिविधियों में आगे बढ़ाना चाहिए। कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से प्रतिभागियों को एक नया मंच और अवसर मिलता है। कहा कि छात्रों के परिश्रमी होना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षा और सांस्कृतिक सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित भी किया। जिसमें ओवल ऑल एकेडेमिक टॉपर आंचल,सांस्कृतिक क्षेत्र में मुस्कान कंडवाल व अनादिल शाहू सहित जूनियर वर्ग में एकेडमिक में वैष्णवी खंडूडी आदि को पुरस्कृत किया गया है। इस मौके पर स्कूल के प्राधानाचार्य मुकेश पोखरियाल, कलम सिंह, महिपाल बोरा, संतोष गैरोला, मनीष तोपाल, अंजू काला, प्रीतम रावत आदि भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के आरोपी युवक को दस साल का कारावास
Next: कीर्तिनगर में एसडीएम की तैनाती न होने पर रोष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.