Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
  • देहरादून

छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

AltnewsUttarakhand 06/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  वरदान संस्था और तस्वीर आर्ट ग्रुप की ओर से आयोजित किए जा रहे उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन भी दो नाटकों का मंचन हुआ। नाटकों से नशामुक्ति का संदेश दिया गया। सहस्त्रधारा रोड स्थित दून डिफेंस एकेडमी में मुख्य अतिथि अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी, एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता, वरदान संस्था के संरक्षक डा. सुनील अग्रवाल और महासचिव अनिल चन्दोला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रंगमंच के साथी थिएटर ग्रुप उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं को इसकी शपथ भी दिलाई। मुख्य अतिथि ताजबर सिंह ने कहा कि डिफेंस की कोचिंग कर रहे छात्र-छात्राओं के अंदर यूनिफॉर्म पहनने का जुनून होना चाहिए। अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नशे जैसी बुराई से बहुत दूर रहना आवश्यक है। संदीप गुप्ता ने कहा कि कलाकार युवाओं को मनोरंजनात्मक अंदाज में नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए उससे दूर रहने की अपील कर रहे हैं, जिसको सभी को अपनाना चाहिए। इस दौरान उमेश कुनियाल समेत एकेडमी के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं, दोपहर में थिएटर लीला ग्रुप, नई दिल्ली के कलाकारों ने पौंधा स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल के रिवरसाइड कैंपस में खालिद की खाला नाटक का मंचन किया। हास्य से भरपूर नाटक में कलाकारों ने अपने संवाद और अभिनय के जरिये दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान डा. राकेश भट्ट, विवेक कौशिक, संजय मेवाड़, अमन अग्रवाल, रजत ऐहरावत, पंकज बलूनी व स्कूल के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टैक्ट्रर ट्रॉली से चीड़ की लकड़ियों के गिल्टे बरामद
Next: एएनटीएफ की टीम ने पुलभट्टा में स्मैक के साथ दो को गिरफ्तार किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.