Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • चाइनीज मांझे की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार की मौत
  • हरिद्वार

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार की मौत

AltnewsUttarakhand 02/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। कनखल क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर लहूलुहान बाइक सवार की मौत हो गई। कनखल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हादसे को लेकर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कनखल थाना पुलिस ने बताया कि मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रामपुरी निवासी 46 वर्षीय अशोक पुत्र सुखबीर पेशे से जेसीबी चालक था। बताया कि अशोक जगजीतपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। बुधवार देररात अशोक किसी कार्य से बाइक से घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर उसके गले में अचानक चाइनीज मांझा उलझ गया। बताया गया कि गले में बुरी तरह चाइनीज मांझा उलझने से अशोक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चीनी मिल से चोरी हुई ट्रॉली बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Next: पुलिस ने गौकशी के चार आरोपियों पर लगाई गैंगस्टर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.