Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तरकाशी
  • चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम से की पेंशन वृद्धि की मांग
  • उत्तरकाशी

चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम से की पेंशन वृद्धि की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के पदाधिकारियों ने 25वें राज्य स्थापना दिवस पर पेंशन वृद्धि करने की मांग की है। आंदोलनकारियों ने प्रति माह 15 हजार रुपये पेंशन किए जाने की मांग की हे। आंदोलनकारियों ने उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के ब्लॉक अध्यक्ष बालगोविन्द डोभाल ने कहा कि 2 अक्तूबर 2023 को शहीद स्मारक रामपुर तिराहे से उत्तराखंड के समस्त राज्य आंदोलनकारियों को एक सम्मान पेंशन/वृद्धि की घोषणा की थी और सभी आंदोलनकारियों एवं आश्रितों को विश्वास है कि राज्य स्थापना दिवस पर सम्मान पेंशन में वृद्धि करते हुए 15 हजार रुपये पेंशन की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकतर आंदोलनकारी 60 वर्ष पार कर चुके हैं। लिहाजा पेंशन वृद्धि होना नितांत आवश्यक है। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर एक सम्मान पेंशन की वृद्धि कर 15 हजार रुपये किये जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष बालगोविन्द डोभाल, एडवोकेट वीरेंद्र पायल, भरत सिंह रावत, गणेश रमोला, विजय सिंह, भगवती भद्री, किताब सिंह रावत, चैन सिंह, तेग सिंह, रणवीर सिंह, विनोद प्रसाद गैरोला, रामप्रकाश रतुड़ी, नरोत्तम सेमवाल, नागेंद्र गौड़, पूर्ण सिंह, अर्जुन सिंह, जगमोहन सिंह,भजन सिंह, राधाकृष्ण, कुशाल मणि, मनवीर बर्तवाल, लखपत सिंह आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लगने से लाखों का सामान जला
Next: डाल्फिन कंपनी के श्रमिकों का आमरण अनशन रहा जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून

चीता हेलीकॉप्टर से हर्षिल घाटी का लिडार सर्वे शुरू

AltnewsUttarakhand 16/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.