Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चुगान करने आए मजदूर खुले में शौच जाने को मजबूर
  • देहरादून

चुगान करने आए मजदूर खुले में शौच जाने को मजबूर

AltnewsUttarakhand 16/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  उत्तराखंड वन विकास निगम रानीपोखरी और भोगपुर स्थित जाखन नदी में खनन चुगान का कार्य एक अक्तूबर से शुरू हो चुका है, जिसमें कई सौ मजदूर खनन चुगान मजदूरी में जुटे हैं लेकिन वह खुले में में शौच करने को मजबूर हैं। वजह बनाए गए शौचालय में न तो दरवाजा है और न ही पानी। जाखन नदी में इन दिनों वन विकास निगम द्वारा चुगान का कार्य करवाया जा रहा है, जिसके लिए यहां सैकड़ों मजदूरों को लाया गया है। इन मजदूरों के लिए यहां शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन इन शौचालय में न ही गेट है और न ही पानी। ऐसे में यह सभी मजदूर खूले में शौच जा रहे हैं और सरकार की स्वच्छता योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। जिसके लिए पूर्ण रूप से वन विकास निगम जिम्मेदार है। सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर जोशी ने वन विकास निगम के घाट पर शौचालय व पानी की व्यवस्था बेपटरी है। यहां मजदूरों के लिए शौचालय तो बनाए गए, लेकिन उसमें दरवाजा व पानी नहीं है। ऐसे में विभाग की बड़ी लापरवाही इन मजदूरों पर भारी पड़ रही है और मजदूर खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। साथ ही इन मजदूरों के बच्चों के लिए न तो स्कूल की व्यवस्था की गयी है, ओर न ही इन मजदूरों के हितों को ध्यान में रखा गया है। आखिर इन मजदूरों के पानी व अन्य चीजों में लगने वाले बजट को कौन डकार रहा है, यह एक बड़ा सवाल वन विकास निगम पर खड़ा हो रहा है। इस मामले में संबंधित खनन अधिकारियों से वार्ता करने की कोशिश की गई, लेकिन वार्ता नहीं हो पाई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
Next: छड़ी यात्रा ने ऋषिकेश के मठ मंदिरों के दर्शन किए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.