Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चुनाव ड्यूटी के दौरान मारपीट से कर्मचारियों में आक्रोश
  • देहरादून

चुनाव ड्यूटी के दौरान मारपीट से कर्मचारियों में आक्रोश

AltnewsUttarakhand 27/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  निकाय चुनाव ड्यूटी में तैनात ऊर्जा निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने से आक्रोशित उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा यमुना वैली से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को गेट मीटिंग कर मारपीट के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैठक में उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा यमुना वैली के संयोजक गोपाल विहारी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में तैनात जल विद्युत निगम के दो कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान ऋषिकेश में कुछ लोगों ने मारपीट की है। निर्वाचन कर्मियों के साथ मारपीट किए जाने के बावजूद प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। कहा कि विद्युत उत्पादन जैसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजना में तैनात कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी के दौरान अराजक तत्व पिटाई कर देते हैं, बावजूद इसके प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। सभा का संचालन कर रहे सुनील कुमार ने कहा कि डाकपत्थर कॉलोनी और परियोजना की जमीन को निजी हाथों में सौंपे जाने का विरोध किया जाएगा। यूजेवीएनएल की करोड़ों की संपत्ति को खुर्द-बुर्द नहीं होने देंगे।
इसके साथ ही उन्होंने साल 2020 के बाद नियुक्त कर्मचारियों का विद्युत टैरिफ बंद किए जाने और उपनल संविदा कर्मियों का नियमितीकरण नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए जल्द समस्या का समाधान किए जाने की मांग की। निगम के ढांचे में परिचालकीय, अवर अभियंता, सहायक अभियंता के पद कम किए जाने का विरोध किया गया। बैठक के दौरान सभी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग प्रदेश सरकार से की है। इस दौरान केदार सिंह राणा, अमित रंजन, विशाल गुप्ता, शंकर सिंह, अरविंद कुमार, मनजीत सिंह तोमर, प्रेम प्रकाश, रियाज, भूपेंद्र, राजेश तिवारी, बृजमोहन तिवारी, शहजाद, कलम सिंह चौहान, जसवीर सिंह, आरसी जोशी, दीपचंद जोशी, रेनू तोमर, रिंकी तोमर, रुखसार, सोनम, माया तोमर, रितु, पुलकित, चित्रा, ममता रानी, अमित बहुगुणा, विनीत कुमार, संजय सत्संगी, भगवान प्रसाद, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बहादराबाद में अवैध खनन और भंडारण का खेल जारी
Next: मुख्यमंत्री ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कैलेंडर ‘विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’ का विमोचन 

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.