Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • चुनाव ड्यूटी में तैनात चालक की हार्टअटैक से मौत
  • पौड़ी

चुनाव ड्यूटी में तैनात चालक की हार्टअटैक से मौत

AltnewsUttarakhand 20/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)। निकाय चुनाव में ड्यूटी पर आया एक चालक सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि डाक्टर ने चालक की मौत ह्दयगति रुकने से बताई है। पौड़ी में बीते रविवार की रात करीब 9 बजे सर्किट हाउस के समीप एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में सड़क पर पड़े होने की सूचना पुलिस की मिली। पुलिस व्यक्ति को जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पौड़ी के एसएसआई वेद प्रकाश ने बताया कि पौड़ी के केवर्स गांव निवासी 32 वर्षीय नंदू उर्फ नंद लाल वाहन चालक है। जिसकी ड्यूटी निकाय चुनाव में लाइजनिंग अफसर के साथ लगी थी। जो बीती रविवार शाम ड्यूटी से लौटा था। बताया कि नंद लाल ने वाहन सर्किट हाउस के समीप खड़ा किया ही था कि वह अचेत होकर सड़क किनारे गिर गया। बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने नंद लाल को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने ह्दयगति रुकने से मौत होना बताया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को तत्काल दे दी गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अलकनंदा में अवैध खनन में जेसीबी और पोकलैंड मशीन सीज
Next: अवस्थापना सुविधाओं को संभालेंगी खेल अकादमी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.