Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्लेमनटाउन में तीन दोस्तों पर लूट के इरादे से हमला, एक गंभीर
  • देहरादून

क्लेमनटाउन में तीन दोस्तों पर लूट के इरादे से हमला, एक गंभीर

AltnewsUttarakhand 10/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। क्लेमनटाउन क्षेत्र के चर्च लेन मार्ग पर तीन युवकों पर लूट के इरादे हमला किया गया। हमले में एक युवक चाकू लगने से गंभीर घायल हो गया। मामले में क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मृदुल रावत, अमन भट्ट और एकलव्य निवासी गोकुलधाम, क्लेमनटाउन के साथ घटी। तीनों सात सितंबर की देर रात बाइक से टर्नर रोड होते हुए आईएसबीटी जा रहे थे। रास्ते में बस्ती के निकट कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका। बाइक सवार नहीं रुके तो हमलावरों ने उन पर ईंट और पत्थर फेंके। जिससे बाइक असंतुलित होने पर वह गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों युवकों को चोटें आईं। मृदुल रावत की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावरों ने मृदुल पर चाकू से वार किया और उसके सिर पर ईंट और डंडे से जानलेवा हमला किया। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि मामले में अमन भट्ट तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंतनगर विवि के कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला
Next: उत्तराखंड में अब सिर्फ ऑन लाइन होगा डॉक्टरों का पंजीकरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.