Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम आवास कूच कर रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को रोका
  • देहरादून

सीएम आवास कूच कर रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को रोका

AltnewsUttarakhand 20/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। सीएम आवास कूच कर रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाथीकड़कला में रोका। एमडीडीए सचिव के खिलाफ कार्रवाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं की पुलिस से बैरेकेडिंग पर नोंकझोंक और धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया तो सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। एक घंटा घरने के बाद घोषणा की यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। बुधवार को हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता बहल चौक के पास एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सीएम आवास कूच शुरू किया। हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास बैरेकेडिंग लगाकर कूच को रोका गया। यहां प्रदर्शनकारियों की पुलिस से खूब नोंकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैरकेडिंग को धकेलकर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने डंडों के बल पर सभी को रोका, इस दौरान खूब धक्का-मुक्की भी हुई। इससे खफा प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम है। जिला प्रशासन ने डालनवाला स्थित एमडीडीए कॉलोनी में अवैध रूप से संचालित मस्जिद परिसर को सील करने के आदेश दिए थे, लेकिन एमडीडीए सचिव ने आदेश को दरकिनार करके सीलिंग की कार्रवाई पर रोक लगा दी। तब से मंच सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती है तो प्रदेश भर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। 27 से सितंबर से घर-घर जाकर साक्ष्यों के साथ पत्रक बांटे जाएंगे। देवभूमि रक्षा मंच के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक कृष्ण सिंह बोरा, सह संयोजक मुकेश आनंद, सत्यवीर तोमर, संपर्क प्रमुख मार्तंड शंकर पंत, वीर सावरकर संगठन के प्रमुख कुलदीप स्वेडिया, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र डोभाल, देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक जनविकास समिति, देवभूमि रक्षा मंच के कार्यकर्ता शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक पर कार्रवाई की हिम्मत दिखाए करण माहरा : महेंद्र भट्ट
Next: राशिफल 21 सितम्बर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.