Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सीएम धामी की कैबिनेट मीटिंग में राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण सहित ये हुए फैसले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी की कैबिनेट मीटिंग में राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण सहित ये हुए फैसले

AltnewsUttarakhand 01/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आज कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पहले अनुपूरक बजट, आयुषनीति, भर्ती परीक्षाओं से संबंधित कार्मिक के प्रस्ताव पर पर चर्चा हुई।  इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात ये है किराज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण बिल को भी मंजूरी मिल गई। विधानसभा सत्र में विधेयक आएगा, जोकि 2004 से लागू होगा। वहीं अप्रचलित विधेयकों
को निरस्त करने के लिए विस में निरसन विधेयक लाया जाएगा। इसे भी कैबिनेट ने मंजूरी दे है।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले
– अनुपूरक बजट को मंजूरी।
– जीएसटी संशोधन विधेयक को मंजूरी।
– लोक ऋण विधेयक को स्वीकृति।
– उत्तराखंड आयुष नीति को मंजूरी
– सरकारी विश्व विद्यालय के लिए अंब्रेला एक्ट
– आपदा प्रबंधन विभाग में 148 पदों को मंजूरी।
– उत्तराखंड माल एवं सेवाकर संशोधन विधेयक को मंजूरी
– इंदिरा मार्केट रि डेवलपमेंट परियोजना को मिला एक्सटेंशन।
– स्टेट इंस्टीट्यूटऑफ होटल मैनेजमेंट रामनगर का ढांचा स्वीकृति।
– एकल संवर्ग पदों पर रिजल्ट घोषित होने पर प्रतीक्षा सूची भी बनेगी
– राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर लगी मुहर।
– राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों के लिए अंब्रेला एक्ट बनाएंगे, विधेयक को स्वीकृति।
– एकल पद पर भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की 25 प्रतिशत प्रतीक्षा सूची भी बनेगी।
– दैनिक वेतन, आउट सोर्सिंग, संविदा कर्मचारियों को मातृत्व, पितृत्व, बाल्य देखभाल अवकाश को मंजूरी।
– राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के लिए अंब्रेला एक्ट के लिए विधेयक को स्वीकृति, राज्य के विद्यार्थियों को 25 प्रतिशत प्रवेश व शुल्क में छूट।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग में भाजपा ने चलाया वोटर चेतना अभियान
Next: ऑपरेशन स्माइल चलाने को पुलिस ने की तैयारियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.