Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • वसुंधरा राजे के बारे में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दे गए बड़ा बयान
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

वसुंधरा राजे के बारे में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दे गए बड़ा बयान

AltnewsUttarakhand 21/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

कोटा (आरएनएस)।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को जिस तरह भारी जनसमर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। अब गहलोत सरकार कितनी भी घोषणाएं कर दे, जनता बातों में आने वाली नहीं है।
पिछले पांच साल तक राजस्थान की जनता को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा गया है। जल जीवन मिशन योजना इसका बड़ा उदाहरण है। परिवर्तन यात्रा से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के दूरी बनाए रखने पर सीएम धामी ने कहा कि पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। राजे की कल ही यात्रा के संबंध में फोन पर उनकी बात हुई थी। पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है। छोटी-मोटी बातें चलती रहती है।
झालावाड़ से कोटा तक परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के बाद गुरुवार सुबह पत्रकार वार्ता में सीएम धामी ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। महिला अपराधों में राजस्थान पहले नम्बर पर है। राजस्थान की टूटी सड़कें देखकर पता चल जाता है कि विकास की स्थिति क्या है। उन्होंने फिर दोहराया कि डबल इंजन की सरकार होगी तो विकास ज्यादा होगा। इसलिए राजस्थान की जनता भी सत्ता की कड़ी जोड़ने  की तैयारी में हैं। धामी ने गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच साल में राजस्थान में हिन्दुओं के त्योहार धूमधाम से मनाने तक पर रोक लगा दी है। सीएम ने केन्द्र सरकार की योजनाओं का बखान भी किया।

सनातन धर्म के खिलाफ जहर उगलने वालों को जनता सबक सिखाएगी
इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन की संज्ञा देकर वह बोले तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के बेटे सनातन धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। सनातन धर्म के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही है। सनातन धर्म के खिलाफ जहर उगलने वालों को जनता सबक सिखाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टील फैक्ट्री का बॉयलर फटने से हुआ हादसा, 11 गंभीर
Next: रामानंद इंस्टीट्यूट के 20 शिक्षकों का दल मलेशिया रवाना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.