Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री के फरमान के बाद टेलीकॉम कंपनियों पर सख्ती
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के फरमान के बाद टेलीकॉम कंपनियों पर सख्ती

AltnewsUttarakhand 26/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   जिले के दूरस्थ इलाकों में मोबाइल टावर लगाने वाली टेलीकॉम कंपनियों को ही मैदानी इलाकों में टॉवर लगाने की अनुमति दी जाएगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने यह कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महासू मंदिर हनोल दौरे के बाद बाद उठाया है। यहां लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने इलाके में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होने की शिकायत की थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को समस्या के जल्द समाधान के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जिले के दूरस्थ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत सामने आई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके समाधान के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि दूरस्थ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि यहां के मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को भी यह परेशानी उठानी पड़ती है। जनपद में मोबाइल कनेक्टिविटी सेवा प्रदान करने वाली सभी टेलीकॉम कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर त्यूणी, हनोल समेत जिले के दूरस्थ इलाकों में मोबाइल टावर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो टेलीकॉम कंपनी त्यूणी, हनोल और जिले के नेटवर्क विहीन दूरस्थ क्षेत्रों में टावर लगाएंगे, उन्हें ही जिले के मैदानी इलाकों में टावर लगाने की अनुमति दी जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 1 मार्च से ऋषिकेश में
Next: जीजा बनकर युवती से 99 हजार की ठगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.