Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • सीएम से की जेल में हुई मौत की एसआईटी जांच की मांग
  • टिहरी

सीएम से की जेल में हुई मौत की एसआईटी जांच की मांग

AltnewsUttarakhand 05/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  जाखणीधार की ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को स्थानीय युवक की देहरादून कारागार में हुई मौत की जांच के मामले में ज्ञापन प्रेषित किया है। मांग की है कि युवक की मौत की एसआईटी जांच करवाने के साथ ही पीड़ीत परिवार को मुआवजा दिया जाय।जाखणीधार की प्रमुख सुनीता ने देवी ने सीएम को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि ब्लाक जाखणीधार के ग्राम पंचायत मंदार निवासी 39 वर्षीय रणवीर सिंह सरोप सिंह, जो कि ऋषिकेश में विश्वनाथ सेवा में परिचालक था, को पुलिस स्कूटी चोरी के आरोप में बीती 22 जून को सांय 5 बजे साथ ले गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक की बेरहमी से गंभीर पिटाई की। 23 जून को जब युवक की पत्नी रीता देवी रणवीर से मिलने गई तो रणवीर को शरीर पर गंभीर चोटें थी। पत्नी को रणवीर ने बताया कि पुलिस उसके साथ लगातार मारपीट कर रही है। 23 जून को शाम पांच बजे पुलिस युवक को सुद्धोवाला जेल ले गई। शाम को लगभग साढ़े पांच बजे बताया गया कि युवक की जेल में मौत हो गई। प्रमुख ने मामले में सीएम से संदिग्ध रूप से हुई इस मौत की एसआईटी जांच करवाकर जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही के साथ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाय।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आषाढ़ी अमावस्या पर उमड़ी नारायणी शिला मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
Next: पौड़ी में बारिश से 28 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.