Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कोच और खिलाड़ियों के मानदेय-भत्ते दो से पांच गुना तक बढ़े
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कोच और खिलाड़ियों के मानदेय-भत्ते दो से पांच गुना तक बढ़े

AltnewsUttarakhand 22/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  38वें राष्ट्रीय खेलों मद्देनजर सरकार ने खिलाड़ियों, कोच के भत्ते और प्रशिक्षण शिविर आयोजन के बजट को बढ़ा दिया। इनमें दो से पांच गुना से ज्यादा तक का इजाफा किया गया है। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया राष्ट्रीय खेल का आयोजन 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक किया जाना प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर खिलाडियों, कोच, प्रशिक्षण शिविर के लिए पूर्व से चले रहे भत्तों और बजट की राशि को बढ़ा दिया गया है। इसका विधिवित जीओ जारी कर दिया गया है।

खिलाड़ी, कोच के भत्ते बढ़े:
1. आवास भत्ता 150 से बढ़ा कर 800 रुपए प्रति खिलाड़ी-प्रशिक्षक
2. भोजन भत्ता 250 से बढ़ाकर 480 रुपए प्रतिदिन
3. उपकरण_ खेल सामग्री के बजट 25 हजार से बढ़ाकर तीन लाख रुपए
4. लेखन सामग्री, जलपान मैदान मार्किंग सामग्री, मैदान के रखरखाव के लिए 25 हजार रूपये के बजाए 40 हजार रुपये मिलेंगे
5. यात्रा भत्ता 1500 के बजाए दो हजार रुपये मिलेगा।

कोच का मानदेय में दोगुना इजाफा:
1. हेड कोच को 75 हजार के बजाए 1.25 लाख रुपए मानदेय मिलेगा। जबकि सहायक कोच को 40 के बजाए 80 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। इसी प्रकार फिजियो, मनो वैज्ञानिक, पोषण विशेषज्ञ का मानदेय 60 हजार प्रति माह होगा। जबकि मसाजर 40 हजार प्रति माह मानदेय मिलेंगे।

”मानदेय, भत्ता राशि बढ़ने से राज्य के खिलाडियों और कोच को लाभ मिलेगा। वो ज्यादा बेहरत तरीके से अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे सकेंगे। साथ ही प्रशिक्षण शिविरों के खर्च की राशि को भी बढ़ा दिया गया है।    –  रेखा आर्या, खेल एवं महिला सशक्तिकरण-बाल विकास मंत्री”

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
Next: संस्कृत का प्रचार-प्रसार कर रहे संस्कृत अकादमी और विश्वविद्यालय: कौशिक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.