Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस के पूर्व मेयर यशपाल राणा अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
  • हरिद्वार

कांग्रेस के पूर्व मेयर यशपाल राणा अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

AltnewsUttarakhand 10/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।   रुड़की में कांग्रेस ने पीसीसी सदस्य पूर्व मेयर यशपाल राणा को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि यशपाल राणा ने पार्टी के विरुद्ध जाकर अपनी पत्नी श्रेष्ठा राणा को मेयर पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। जबकि कांग्रेस से मेयर पद पर पूजा गुप्ता चुनाव लड़ रही हैं। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा पूजा गुप्ता को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि पूर्व मेयर यशपाल राणा मेयर पद पर अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़ा रहे हैं। नाम वापसी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध के बावजूद राणा ने नाम वापसी नहीं की। जोकि पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसको गंभीरता से लेते हुए यशपाल राणा को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने दिए ऋण वितरण एवं अदायगियों में तेजी से कार्य करने के निर्देश
Next: हाथियों के झुंड ने गन्ने की फसल को रौंदा, किसानों की मुआवजे की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.