Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने दी सरकार के खिलाफ सामूहिक उपवास की चेतावनी
  • देहरादून

कांग्रेस ने दी सरकार के खिलाफ सामूहिक उपवास की चेतावनी

AltnewsUttarakhand 20/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  पछुवादून में सड़क, सिंचाई, पेयजल संबंधी समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने इस आशय का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजकर 28 दिसंबर को सामूहिक उपवास की चेतावनी दी है। सीएम को को प्रेषित ज्ञापन में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश आजाद ने बताया कि मटोगी-भद्रराज-हाथीपांव मोटर मार्ग निर्माण के लिए साल 2015 में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, लेकिन नौ साल बाद भी घोषणा पर कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि लांघा-मदर्सू-मटोगी मोटर मार्ग सुधारीकरण के दौरान घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। स्थानीय गदेरे से पत्थर, रेत, बजरी निकालकर लगाई जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। कोटड़ा-बड़वा-लांघा मोटर मार्ग पर लंबे समय से आवागमन ठप है। बिन्हार क्षेत्र के एएनएम सेंटर में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती नहीं होने से ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के लिए भी पीएचसी कटापत्थर जाना पड़ता है। पर्वतीय क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई पंपिंग योजना निर्माण की घोषणा कई बार की जा चुकी है, लेकिन धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस योजना से हथियारी, तोली, भूड़, लांघा क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलनी थी। सहसपुर ब्लॉक के पचास गांवों की पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए साल 2017 में शुरू की गई मालढुंग जलाशय योजना का कार्य प्राथमिक चरण से आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं पर 25 दिसंबर तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने की दशा में 28 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता सामूहिक उपवास कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आजीविका मिशन से गांवों में मिलेगा बीमा का लाभ
Next: पाले में फिसलकर खाई में गिरा वाहन, चालक सुरक्षित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.