Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने कृषि विभाग की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल
  • देहरादून

कांग्रेस ने कृषि विभाग की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल

AltnewsUttarakhand 18/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

कृषि विभाग में खाद, बीज, उपकरणों की खरीद की हो जांच : धस्माना

देहरादून। कांग्रेस ने कृषि विभाग की गड़बड़ियों पर सवाल उठाए। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यदि कृषि विभाग में खाद, बीज, उपकरणों की खरीद को जांच हो, तो बड़ा घोटाला निकलेगा।
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए धस्माना ने कहा कि कृषि विभाग के महानिदेशक ने राज्य के सभी मुख्य कृषि अधिकारियों से अपने विभाग में हुई खरीद का ब्यौरा मांगा है। दो वर्षों में कृषि उपकरणों, खाद, बीज खरीद की जानकारी मांगी गई है। धस्माना ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि निदेशालय को यह खबर ही नहीं है कि जिलों में क्या क्या और कितनी धनराशि में खरीद हुई है। कहा कि खाद, बीज, उपकरणों की खरीद की जांच होने पर ये बड़ा घोटाला निकलेगा।
कहा कि 10 दिन पहले विभिन्न आरोपों में मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी को पद से हटाते हुए देहरादून अटैच किया गया। आज तक वे रिलीव नहीं हुए। लगातार काम किया जा रहा है। कहा कि कृषि विभाग से जुड़ी गड़बड़ियों की लगातार शिकायत मिल रही है। जल्द पूरे साक्ष्यों के साथ वे और खुलासे करेंगे। उन्होंने सरकारी मशीनरियों पर डेंगू से निपटने में पूरी तरह फेल होने के आरोप लगाए। कहा कि स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, स्मार्ट सिटी की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है। अस्पतालों में बेड नहीं हैं। इसी लापरवाही के कारण ये डेंगू बीमारी जानलेवा साबित हो रही है।
कहा कि ब्लड प्लेटलेट्स के जम्बो पैक महंगे होने से गरीब मरीज परेशान हैं। वे अपने ट्रस्ट देवभूमि मानव संसाधन विकास समिति और हंस फाउंडेशन, आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से ऐसे मरीजों की आर्थिक सहायता करेंगे। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसोनी, शीशपाल सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

हाईकोर्ट जज की निगरानी में कराई जाए जांच
धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण की अभी तक सीबीआई जांच नहीं कराई गई। सरकार पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराए। उन्होंने आज तक वीआईपी का नाम उजागर न होने पर सवाल उठाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेवा सप्ताह के तहत युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित
Next: राशिफल 19 सितम्बर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.