Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने लगाया केदारनाथ उप चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप
  • देहरादून

कांग्रेस ने लगाया केदारनाथ उप चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

AltnewsUttarakhand 13/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग में दस्तक दी है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चुनाव आयोग से शिकायती पत्र भेजते हुए कार्रवाई की मांग की है। माहरा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे शिकायती पत्र में कहा है कि केदारनाथ उपचुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री की ओर से अपने चुनावी दौरे में जिस प्रकार सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाते हुए मशीनरी का दुरुपयोग करने के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा कार्यकत्रियों को धमकाया जा रहा है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। माहरा ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार के आदेश पर जहां एक ओर स्थानीय लोगों की गाड़ियों की सघन तलाशी ली जा रही है, वहीं विधानसभा क्षेत्र में किसी भी अधिकारी की ओर से भाजपा नेताओं और हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली की गाड़ियों की तलाशी नहीं ली जा रही है। इन गाड़ियों में भाजपा के चुनावी पोस्टर लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं व बाहर से आए हुए नेताओं की ओर से वोटरों को प्रभावित करने के लिए शराब व धन खुलेआम बांटा जा रहा है। जबकि चुनाव में लगी सरकारी मशीनरी व पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में इन लोगों व वाहनों के विरूद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहा है। माहरा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने चुनावी भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार का दबाव बना रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साल 2025 तक डेढ़ लाख महिलाएं बनेगी लखपति दीदीः मुख्यमंत्री
Next: बिल वसूली के लिये गांव में कैंप लगाने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.