Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति बनाई
  • देहरादून

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति बनाई

AltnewsUttarakhand 25/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से उत्तराखंड में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ नेताओं की एक समन्वय समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पत्र के साथ समन्वय समिति में शामिल नामों की सूची भेजी गई है। यह समिति चुनाव के लिए पार्टी नेतृत्व को अपने सुझाव देगी समन्वय समिति में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समिति के अध्यक्ष होंगे। जबकि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, विधायक ममता राकेश, काजी निजमुद्दीन, विक्रम सिंह नेगी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। जबकि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित व एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनाव के लिए पार्टी नेतृत्व को अपने सुझाव देगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने से हर वर्ग को प्रेरणा मिलती है : निशंक
Next: उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित छात्रों को मिलेगा अंतिम मौका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.