Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
  • देहरादून

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 11/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   कांग्रेस नेताओं के खिलाफ गुंडा ऐक्ट की कार्रवाई के खिलाफ दून में सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पौड़ी पुलिस की कार्रवाई की निंदा की और इसे राजनीति से प्रेरित करार दिया। साथ ही देहरादून में कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। डिस्पेंसरी रोड स्थित सब्जी मंडी में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के साथ पुतला भी फूंका। पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ लगातार दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। र्स्वगाश्रम में कांग्रेस नेता और व्यापारी माधव अग्रवाल, उनके पिता इंद्र प्रकाश अग्रवाल के खिलाफ गुंडा ऐक्ट में पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निंदा की। साथ ही पार्षद संगीता गुप्ता, सतीश के खिलाफ कार्रवाई पर कहा कि पुलिस-प्रशासन ने अपनी कमियां छुपाने के लिए यह किया। उन्होंने कहा कि जब बच्चे की गुमशुदगी को लेकर लोगों के प्रदर्शन को भी राजनैतिक तौर पर लिया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ने कार्रवाई को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। लालचंद शर्मा और सुनील कुमार बांगा ने कहा कि सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं। प्रदर्शन में पार्षद दीप वोहरा, राकेश मित्तल, राजेश पंवार, सोम वाल्मीकि, अर्जुन सोनकर, आशु रतूड़ी, अशोक कोहली, अनूप कपूर, मनोज कुमार अजीत सिंह राम कपूर आमिर खान, तीरथ सचदेवा, सनी सोनकर, सुमित अरोड़ा, रजत कुमार, फैजान अहमद, प्रवीन बांगा, राजेंद्र सिंह नेगी, चमन लाल, राहुल कुमार, राजेंद्र सिंह घई, चमन लाल, राजू अरोड़ा, सुमित कुमार, अर्जुन नेगी, दिनेश गुप्ता, जाहंगीर खान समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन मंत्री के आश्वासन पर वन आरक्षी चयनितों का धरना खत्म
Next: उत्तराखंड की लोक परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाएं: धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.