Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीपीडब्ल्यूडी इंजीनियर के घर लाखों की चोरी में सपेरा जनजाति के दो चोर गिरफ्तार
  • देहरादून

सीपीडब्ल्यूडी इंजीनियर के घर लाखों की चोरी में सपेरा जनजाति के दो चोर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 19/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) इंजीनियर के घर 16 अगस्त की रात हुई लाखों की चोरी का नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने पंजाब निवासी घुमंतू सपेरा प्रजाति के दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से चोरी किए गए करीब 41 लाख रुपये के गहने और विदेशी डॉलर बरामद किए गए हैं। सीपीडब्ल्यूडी के रिटायर इंजीनियर सुरेंद्र सिंह गुसाईं अजबपुरकलां के कुमार गली में रहते हैं। 16 अगस्त की रात वह पत्नी संग घर में सोए थे। रात को उनके घर में चोर घुसे। चोरों ने सुरेंद्र सिंह जिस कमरे में सोए थे, उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद घर से लाखों के गहने, विदेश डॉलर और कुछ अन्य कीमत सामान चुराकर ले गए। 17 अगस्त को मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पाया कि पीड़ित का घर रेलवे ट्रैक के नजदीक है। ऐसे में चोरी बाहरी राज्य के चोर होने का अंदेशा हुआ। पुलिस ने मोथरोवाला स्थित सपेरा बस्ती में जाकर पूछताछ की। इस दौरान पता लगा कि 10-12 दिन पहले कुछ बाहरी युवक यहां देखे गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। रविवार रात दूधली रोड से 20 वर्षीय सौरभ पुत्र ठंडू और 22 वर्षीय मंदीप पुत्र चंडू दोनों निवासी मोहननगर थाना खेमकरन, जिला तरनतारन पंजाब को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरी किए गए करीब 41 लाख रुपये के गहने, 100 अमेरिकी डॉलर, 100 कैनेडियन डॉलर, वारदात में लॉकर तोड़ने में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हेरिटेज फोटो वॉक आयोजित
Next: पूर्व सीएम कोश्यारी से मिले बेरोजगार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.