Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में अनुभव साझा करेंगे फिल्मकार
  • देहरादून

क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में अनुभव साझा करेंगे फिल्मकार

AltnewsUttarakhand 28/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में फिल्मकार और लेखक अपने अनुभव साझा करेंगे। फेस्टिवल में ‘द साबरमती रिपोर्ट के लेखक अविनाश सिंह तोमर, प्रकाश झा, अनुभव सिन्हा, अभिनेत्री कविता कौशिक विशेष मुख्य आकर्षण। इसके अलावा युवा फिल्मकार और लेखक भी इसमें शामिल होंगे। क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया का दूसरा संस्करण 29 नवंबर से 01 दिसंबर तक राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित होगा। यह फेस्टिवल कहानीकारों, सिनेमा प्रेमियों और न्याय समर्थकों के लिए एक खास मंच साबित होगा। फेस्टिवल में प्रसिद्ध फिल्मकार गंगाजल और आश्रम जैसी फिल्मों के रचनाकार प्रकाश झा और आर्टिकल 15, मुल्क जैसी फिल्मों के निर्माता अनुभव सिन्हा विशेष आकर्षण रहेंगे। इसके अलावा द साबरमती रिपोर्ट से प्रसिद्ध हुए अविनाश सिंह तोमर इसमें शामिल होंगे। अन्य सत्रों में 300 से अधिक हिंदी क्राइम उपन्यासों के लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक, प्रसिद्ध क्राइम लेखक एस हुसैन जैदी, पूर्व डीजीपी और लेखिका मीरन बोरवंकर, वीरप्पन के खिलाफ ऐतिहासिक अभियान के सूत्रधार विजय कुमार, एंकर निधि कुलपति, गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक जीशान कादरी, कोहरा और ट्रायल बाय फायर के निर्देशक रणदीप झा, टेलीविजन अभिनेता, करण ओबेरॉय, अर्ध सत्य, सारांश, सरफरोश जैसी फिल्मों के अभिनेता आकाश खुराना शामिल होंगे। फेस्टिवल चेयरपर्सन उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दहेज हत्या के आरोप में पति सहित चार पर केस दर्ज
Next: श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और केस : ‘लिव-इन पार्टनर’ की हत्या कर शव के 50 टुकड़े किए, ऐसे हुआ खुलासा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.