Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • क्रशर के फर्जी बिल बनाने में दो गिरफ्तार
  • हरिद्वार

क्रशर के फर्जी बिल बनाने में दो गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 11/04/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की। भोगपुर स्थित स्टोन क्रशर के नाम से खनिज सामग्री के फर्जी बिल और रवन्ना तैयार करने के मामले में फरार चल रहे दो लोगों को पुलिस ने बीते सोमवार रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक लक्सर व दूसरा मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। स्टोन क्रशर के मालिक ने इसका मुकदमा दर्ज कराया था। पिछले वर्ष 28 दिसंबर 2022 में लक्सर तहसीलदार ने खनिज सामग्री से लदे ट्रक संख्या यूपी 37 टी 8809 को लक्सर तिराहे से पकड़ा था। उसके चालक ने भोगपुर स्थित सूर्या स्टोन क्रशर के खनिज सामग्री के बिल और रवन्ना तहसीलदार को दिखाए थे। संदेह होने पर बिल और रवन्ना को ऑनलाइन चेक किया गया, तो पता चला कि क्रशर के नाम से दोनों चीज फर्जी बनाई गई हैं। इसके बाद क्रशर के मालिक रविंद्र कुमार निवासी कनखल जिला हरिद्वार ने लक्सर कोतवाली में इसका मुकदमा दर्ज कराया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 2.72 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
Next: मंदिर से चांदी का छत्र, दानपात्र चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.