Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • सीएसआर के तहत 540 छात्राओं को वितरित की शैक्षिक सामग्री
  • हरिद्वार

सीएसआर के तहत 540 छात्राओं को वितरित की शैक्षिक सामग्री

AltnewsUttarakhand 03/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झबरेड़ा में कंपनी की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत छात्राओं को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की 540 छात्राओं को स्कूल बैग, पेपर पैड और पेंसिल किट आदि प्रदान की गई। कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधक विनीत कुमार और संजय कुमार ने छात्राओं को सामग्री वितरित की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है और लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी है। कॉलेज प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने कंपनी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पहल के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि आवश्यक शैक्षिक सामग्री मिलने से छात्राओं को पढ़ाई में मदद मिलेगी। कंपनियों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तीन दिवसीय बूट कैंप में युवाओं को नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण
Next: बिना नंबर प्लेट की कार से 13.63 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.